Virat Kohli Congratulates Shami: भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Shami: 09 जनवरी, 2024 को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ उनके प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया. अपने समकक्षों की तुलना में बहुत कम मैच खेलने के बावजूद मोहम्मद शमी ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था. प्रतियोगिता को सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. भारत को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर शमी की अवॉर्ड लेते हुए तस्वीर पर 'मुबारक हो लाला' कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी. फैंस को उनकी दोस्ती पसंद आई. उन्होंने कमेंट को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

ट्वीट देखें:

                                                                 (Photo Credits: Instagram)