आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दौरान आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा बिकने वाले क्रिकेटर बनने के बाद ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट का कप्तान घोषित किया गया है. स्टार स्पोर्ट्स पर एलएसजी टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ बातचीत के दौरान, पंत ने खुलासा किया कि उन पर भारी रुचि के बावजूद वह पंजाब किंग्स में जाने को लेकर तनाव में थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह वास्तव में सोचते हैं कि एलएसजी उन्हें चुन लेगा क्योंकि उनके लिए बहुत अधिक मांग थी, तो पंत ने कहा 'मेरे अंदर से एक ही टेंशन था, वह था पंजाब'. पंत ने बाद में यह भी खुलासा किया कि वह नहीं चाहते थे कि पीबीकेएस उनके लिए बहुत अधिक कीमत चुकाए और जब उन्होंने सबसे पहले श्रेयस अय्यर को साइन किया, तो पंत को काफी राहत मिली. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.
"मेरे अंदर से एक ही टेंशन था, वह था पंजाब..." लखनऊ द्वारा खरीदे जानें पर बोले ऋषभ पंत
Rishabh Pant Literally Cooked Punjab Kings 😭😭 pic.twitter.com/w4F6pds9kd
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) January 20, 2025












QuickLY