Vidarbha vs Mumbai Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 5 Live Streaming: आज पांचवें दिन का खेल, मुंबई को जीत के लिए 323 रन की जरुरत; जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और मुंबई के बीच पांचवें दिन का खेल आज यानी 21 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 31 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए थे.
Vidarbha vs Mumbai Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 5 Live Streaming: रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और मुंबई के बीच पांचवें दिन का खेल आज यानी 21 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 31 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए थे. फ़िलहाल मुंबई को जीत के लिए 323 रन की जरुरत है. मुंबई की ओर से अभी आकाश आनंद 92 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद हैं. जबकि अजिंक्य रहाणे 12 रन, आयुष म्हात्रे 18 रन और सिद्धेश लाड ने 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वहीं विदर्भ की ओर से हर्ष दुबे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए हैं. जबकि पार्थ रेखाडे को 1 विकेट मिला है.
विदर्भ और मुंबई रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के दूसरे सेमीफाइनल के पांचवें दिन का खेल कब खेला जाएगा?
विदर्भ और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दुसरे सेमीफाइनल के पांचवें दिन का खेल आज यानी 21 फरवरी शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जा रहा है.
विदर्भ और मुंबई रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के दूसरे सेमीफाइनल के पांचवें दिन का खेल कहां देखें?
विदर्भ और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरे सेमीफाइनल के पांचवें दिन का खेल टीवी पर भारत में प्रसारण नहीं हो रहा है. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
विदर्भ: अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, पार्थ रेखाडे, दानिश मालेवार, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), हर्ष दुबे, दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर, नचिकेत भुटे
मुंबई: आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

