Oman vs USA 2nd T20 2025 Live Streaming: दूसरे टी20 में ओमान को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी अमेरिका, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 आज यानी 21 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. यह सीरीज का दूसरा मैच होगा. पहले मैच में अमेरिका ने ओमान को 7 विकेट से हरा दिया.
Oman National Cricket Team vs United States National Cricket Team 2nd T20 2025 Live Streaming: ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 आज यानी 21 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अल अमरात के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 1) में खेला जाएगा. यह सीरीज का दूसरा मैच होगा. पहले मैच में अमेरिका ने ओमान को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. अब अमेरिका की नजरें दूसरे टी20 में ओमान को हराकर सीरीज पर कब्ज़ा जमाने पर होगी. दूसरी ओर, ओमान इस मैच में वापसी करना चाहेगी. ओमान की कोशिश इस मैच में जीतकर सीरीज में बराबरी करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दूसरा टी20 कब खेला जाएगा?
ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दूसरा टी20 आज यानी 21 फरवरी शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस कस समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दूसरा टी20 कहां देखें?
ओमान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच दूसरा टी20 भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा. किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
ओमान टीम: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, हाशिर दफेदार, सुफियान महमूद, समय श्रीवास्तव, शकील अहमद, जय ओडेदरा, सिद्धार्थ बुक्कापट्टनम, वसीम अली, आशीष ओडेदरा, हसनैन अली शाह, मोहम्मद नदीम संयुक्त राज्य
अमेरिका टीम: स्मित पटेल (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस, हरमीत सिंह, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, आरोन जोन्स, संजय कृष्णमूर्ति, यासिर मोहम्मद, जसदीप सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शायन जहांगीर, जुआनॉय ड्रायस्डेल, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वैन शल्कविक
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

