क्रिकेट

USA vs Scotland ICC CWC League 2023-27 Live Streaming: आज अमेरिका और स्कॉटलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड और स्ट्रीमिंग की जानकारी

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 40वां मैच आज यानी 31 अक्टूबर को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा.

USA vs Scotland ICC CWC League 2023-27 Live Streaming: आज अमेरिका और स्कॉटलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड और स्ट्रीमिंग की जानकारी
USA vs Scotland (Photo: @CricketScotland/@usacricket)

United States of America National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 Live Streaming: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 40वां मैच आज यानी 31 अक्टूबर को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा. अमेरिका ने टूर्नामेंट में अब तक 10 मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ 7 में जीत दर्ज की है और 3 में हार का सामना पड़ा है. अमेरिका की टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने अब तक 9 मैच खेले हैं. जिसमें 5 में जीत और 3 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा है और 11 अंकों के साथ टीम चौथे स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. अमेरिका अगर स्कॉटलैंड को हरा देती है तो वो अंक तालिका में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ जाएगी. यह भी पढें: West Indies vs England 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 40वां मैच कब खेला जाएगा?

अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 40वां मैच आज यानी 31 अक्टूबर गुरुवार को भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा.

अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 40वां मैच कहां देखें?

अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 40वें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. हालांकि किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

अमेरिका टीम: मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एंड्रीज़ गौस, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, सुशांत मोदानी, यासिर मोहम्मद, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जुआनॉय ड्रायसडेल , स्मिट पटेल

स्कॉटलैंड टीम: रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), चार्ली टियर, एंड्रयू उम्मीद, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, मार्क वॉट, जैक जार्विस, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी, सफयान शरीफ, माइकल इंग्लिश, गेविन मेन, क्रिस्टोफर सोल, जॉर्ज मुन्से, हमजा ताहिर, क्रिस ग्रीव्स, स्कॉट करी, जैस्पर डेविडसन, चार्ली कैसेलवेन्यू

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).