USA vs Canada ICC CWC League 2 2025 Live Streaming: आज अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 72वां मैच आज यानी 25 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा.
United States National Cricket Team vs Canada National Cricket Team ICC Cricket World Cup League Two 2027 Live Streaming: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग 2 2023-27 का 72वां मैच आज यानी 25 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा. अमेरिका ने टूर्नामेंट में अब तक 18 मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ 12 में जीत और 6 में हार हार का सामना करना पड़ा है. अमेरिका की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, कनाडा ने अब तक 19 मैच खेले हैं. जिसमें 9 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है. कनाडा की टीम 20 अंकों के साथ टीम पांचवें स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
यह भी पढें: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड Live
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम कनाडा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 72वां मैच कब खेला जाएगा?
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम कनाडा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 72वां मैच आज यानी 25 मई रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा.
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम कनाडा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 72वां मैच कहां देखें?
संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम कनाडा आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का 72वां मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. हालांकि किसी भी टीवी चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण नहीं होगा.
संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: स्मिट पटेल (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, आरोन जोन्स, सुशांत मोदानी, यासिर मोहम्मद, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जुआनॉय ड्रायस्डेल
कनाडा टीम: नवनीत धालीवाल (कप्तान), श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), युवराज समरा, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, मनसब गिल, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेइलिगर, कलीम सना, जतिंदरपाल मथारू, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन, हर्ष ठाकर, ऋषिव राघव जोशी, रविंदरपाल सिंह, शाहिद अहमदजई, अखिल कुमार, अंश पटेल, आरोन जॉनसन, परवीन कुमार, दिलप्रीत बाजवा, कंवरपाल ताथगुर, अजयवीर हुंदल, गुरबाज़ बाजवा, आदित्य वरदराजन
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

