क्रिकेट

USA vs Canada Cricket T20I Head To Head: आज अमेरिका के विजयी रथ पर अल्प विराम लगाएगी कनाडा! यहां देखें हेड टू हेड रिकार्ड

संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 24 अगस्त को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यूट्रेक्टवेन्यू के स्पोर्टपार्क मार्सचल्करविर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.

USA vs Canada Cricket T20I Head To Head: आज अमेरिका के विजयी रथ पर अल्प विराम लगाएगी कनाडा! यहां देखें हेड टू हेड रिकार्ड
USA vs Canada (Photo: USA vs Canada/@canadiancricket)

United States National Cricket Team vs Canada National Cricket Team T20I: संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 24 अगस्त को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यूट्रेक्टवेन्यू के स्पोर्टपार्क मार्सचल्करविर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले नीदरलैंड और कनाडा के बीच खेला गया. इस मैच में मेजबान टीम ने कनाडा को 5 विकेट हराया और दो अंक हासिल किए. ऐसे में कनाडा के लिए अमेरिका के खिलाफ मुकाबला काफी अहम होगा. वहीं अमेरिका की टीम अपने पहले मैच में कनाडा को हराना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: USA vs CAN Tri-Series 2nd T20 2024 Live Streaming: आज अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा रोमांचक टी20 मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

बता दें की त्रिकोणीय श्रृंखला में कुल छह मैच खेले जाएंगे. जिसमें प्रत्येक टीम दूसरे से दो बार खेलेगी. सबसे ज़्यादा अंक और नेट रन रेट वाली टीम को श्रृंखला का विजेता घोषित किया जाएगा. इस बीच अंक तालिका में फिलहाल में एक जीत और दो अंक के साथ नीदरलैंड की टीम पहले स्थान पर है और मेजबान टीम का नेट रन रेट +1.864 है. वहीं कनाडा का एक हार के बाद -1.864 रन रेट हो गया है.

अमेरिका और कनाडा के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

अमेरिका और कनाडा की टीम टी20 में कुल 9 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें 6 मैचों में अमेरिका ने जीत दर्ज की है. जबकि 2 मैच कनाडा ने जीता है. इसके अलावा एक मैच टाई हुआ है. वहीं दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो अमेरिका ने पांच में से 5 जीते हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

कनाडा टीम: आरोन जॉनसन, दिलप्रीत बाजवा, रेयान पठान, निकोलस किर्टन (कप्तान), श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, डिलन हेइलिगर, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन, ऋषिव राघव जोशी, अखिल कुमार। परवीन कुमार, कंवरपाल तथगुर

संयुक्त राज्य अमेरिका टीम: स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज़ गौस, आरोन जोन्स, शायन जहांगीर, नितीश कुमार, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, यासिर मोहम्मद, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, अभिषेक पराडकर, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सैतेजा मुक्कमल्ला , जुआनॉय ड्राईस्डेल

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).