USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा, ऐसे में यूएसए के गेंदबाजों पर वह कहर बनकर टूट सकते हैं. आयुष म्हात्रे डोमेस्टिक में भी डोमिनेंट करते हैं, जो इस टूर्नामेंट में टॉप-रन स्कोरर में से एक हो सकते हैं. आरोज जॉर्ज ओर विहाल मल्होत्रा भी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं.
United States of America U19 Cricket Team vs India U19 Cricket Team, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Preview: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 15 जानें से होगा. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. पहले दिन कुल 3 मैच खेले जाएंगे. भारतीय अंडर-19 टीम का मुकाबला यूएसए अंडर-19 टीम के साथ है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की अगुवाई उत्कर्ष श्रीवास्तव (Utkarsh Srivastava) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Pitch Report: बुलावायो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूएसए के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा, ऐसे में यूएसए के गेंदबाजों पर वह कहर बनकर टूट सकते हैं. आयुष म्हात्रे डोमेस्टिक में भी डोमिनेंट करते हैं, जो इस टूर्नामेंट में टॉप-रन स्कोरर में से एक हो सकते हैं. आरोज जॉर्ज ओर विहाल मल्होत्रा भी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. अगर भारतीय अंडर-19 टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी तो संभव है कि 400 से अधिक का टोटल देखने को मिले. अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद भारत 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगा.
इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया ग्रुप बी में है. ग्रुप बी में टीम इंडिया के साथ यूएसए, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं. पहले दिन ज़िम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड और तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज मैच भी है. इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी के नाम की है, जो पूर्व में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के खिलाफ धमाल मचा चुके हैं. अब तक खेले गए 16 अंडर-19 विश्व कप में भारत पांच बार का विजेता रहा है.
टीम इंडिया बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-U19 vs USA-U19 Head to Head)
टीम इंडिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच अबतक कुल एक ही वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने ये मुकाबला अपने नाम किया हैं. जबकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है.
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच रिपोर्ट (Queens Sports Club Pitch Report)
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मंगाउंग ओवल की क्रिकेट पिच ने सराहनीय संतुलन दिखाया है, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए सहायक है. पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों की सफलता दर थोड़ी अधिक रही है, जिससे गेंदबाजों को शुरुआती दौर में मदद मिलने की संभावना का संकेत मिलता है. हालांकि बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर बनाना निश्चित रूप से संभव है, लेकिन इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना एक बड़ी चुनौती है.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND U19 vs USA U19 Key Players To Watch Out): आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, साहिल गर्ग, एडनिट झांब और शिव शानी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और शिव शानी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं उत्कर्ष श्रीवास्तव और दीपेश देवेंद्रन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
कब और कहां खेला जाएगा भारत अंडर-19 बनाम यूएसए अंडर-19 मैच?
आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा.
किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण? (Where To Watch IND U19 vs USA U19 Live Telecast)
संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
किस ऐप पर देखें लाइव? (Where To Watch IND U19 vs USA U19 Live Streaming)
संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (USA U19 vs IND U19 1st Match Playing Prediction)
भारत अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), उधव मोहन, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल.
यूएसए अंडर-19: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, ऋषभ सिम्पी, एडनिट झांब, आदित कप्पा, अमोघ आरेपल्ली (विकेटकीपर), अदविथ कृष्णा, रयान ताज, साहिर भाटिया, शिव शानी.
नोट: संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम भारत अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.