Gujarat vs Kerala Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Live Streaming: आज गुजरात और केरल के बीच दूसरा दिन का खेल, सचिन बेबी 69 रन बनाकर नाबाद, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का पहला सेमीफाइनल गुजरात और केरल के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में केरल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक केरल ने 89 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए है.
Gujarat vs Kerala Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Live Streaming: रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का पहला सेमीफाइनल गुजरात और केरल के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में केरल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक केरल ने 89 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए है. सचिन बेबी 69 रन बनाकर नाबाद है. जबकि अक्षय चंद्रन 30 रन, रोहन कुन्नुमल 30 रन और जलज सक्सेना 30 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं गुजरात की ओर से अरज़ान नागवासवाला, प्रियजित्सिंग जडेजा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला है. दोनों टीमों के लिए दूसरा दिन का खेल काफी अहम होगा. केरल की नज़रें बड़े स्कोर पर होगी.
गुजरात और केरल रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के पहले सेमीफाइनल के दूसरे दिन का खेल कब खेला जाएगा?
गुजरात और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का पहले सेमीफाइनल के दुसरे दिन का खेल आज यानी 18 फरवरी मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा.
गुजरात और केरल रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के पहले सेमीफाइनल के दूसरे दिन का खेल कहां देखें?
गुजरात और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का पहले सेमीफाइनल के दूसरे दिन का खेल टीवी पर भारत में प्रसारण नहीं हो रहा है. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात: प्रियांक पांचाल, आर्या देसाई, सिद्धार्थ देसाई, मनन हिंगराजिया, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), चिंतन गाजा (कप्तान), विशाल जयसवाल, रवि बिश्नोई, अर्जन नागवासवाला, प्रियजीतसिंग जडेजा
केरल: अक्षय चंद्रन, रोहन कुन्नुम्मल, सचिन बेबी (कप्तान), जलज सक्सेना, सलमान निज़ार, वरुण नयनार, मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), आदित्य सरवटे, अहमद इमरान, एमडी निधिश, नेदुमंकुझी बासिल
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

