क्रिकेट

SRH vs DC TATA IPL 2025 Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 134 रन का टारगेट, पैट कमिंस ने झटके तीन विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हैं. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया.

SRH vs DC TATA IPL 2025 Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया 134 रन का टारगेट, पैट कमिंस ने झटके तीन विकेट
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: File Photo)

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals TATA IPL 2025 Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हैं. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 7 विकेट के नुसकान पर 133 रन बनाए हैं. दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स ने 36 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए. जबकि आशुतोष शर्मा ने 26 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया.

यह भी पढें: डोपिंग निलंबन के बाद कगिसो रबाडा खेलने के लिए उपलब्ध, गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए आ सकतें हैं नजर

इस मैच में दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. दिल्ली ने 26 रन पर चार विकेट खो दिए. कप्तान पैट कमिंस के शुरुआती स्पेल की बदौलत ऑरेंज आर्मी को मजबूती मिली. जिसमें उन्होंने मैच की पहली गेंद पर ही करुण नैर हो आउट कर दिया. इसके बाद उन्होंने फाफ डु प्लेसिस को शिकार किया. जो इस 3 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि कमिंस ने तीसरा शिकार अभिषेक पोरेल को बनाया. इसके बाद केएल राहुल भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन और जयदेव उनादकट का शिकार हो गए.

फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 134 रन का लक्ष्य है. उनके लिए यह मैच जीतना हर हाल में जरुरी है. ऐसे में बल्लेबाजों के ऊपर नजर होगी. जबकि दिल्ली की टीम भी इस मैच को जीतना चाहेगी और अच्छी गेंदबाजी करने चाहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).