Vidarbha vs Mumbai Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Live Streaming: आज विदर्भ और मुंबई के बीच दूसरा दिन का खेल, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और मुंबई के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने 88 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन है.
VID vs MUM Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Live Streaming: रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और मुंबई के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने 88 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए है. यश राठौड़ 47 रन बनाकर नाबाद है. जबकि दानिश मालेवार 79 रन, करुण नायर 45 रन और ध्रुव शौरी 74 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं मुंबई की ओर से शिवम दुबे और शम्स मुलानी को 2-2 विकेट चटकाए. रॉयस्टन डायस को 1 विकेट मिला. दोनों टीमों के लिए दूसरा दिन का खेल काफी अहम होगा. विदर्भ की नज़रें बड़े स्कोर पर होगी.
विदर्भ और मुंबई रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन का खेल कब खेला जाएगा?
विदर्भ और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दुसरे सेमीफाइनल के दुसरे दिन का खेल आज यानी 18 फरवरी मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा.
विदर्भ और मुंबई रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन का खेल कहां देखें?
विदर्भ और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन का खेल टीवी पर भारत में प्रसारण नहीं हो रहा है. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
विदर्भ: अथर्व तायडे, ध्रुव शौरी, पार्थ रेखाडे, दानिश मालेवार, करुण नायर, यश राठौड़, अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), हर्ष दुबे, दर्शन नालकंडे, यश ठाकुर, नचिकेत भुटे
मुंबई: आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

