क्रिकेट

Gujarat vs Kerala Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 5 Live Streaming: आज गुजरात और केरल के बीच पांचवें दिन का खेल, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का पहला सेमीफाइनल गुजरात और केरल के बीच पांचवें दिन का खेल आज यानी 21 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने 154 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए.

Gujarat vs Kerala Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 5 Live Streaming: आज गुजरात और केरल के बीच पांचवें दिन का खेल, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
Priyank Panchal (Photo: @sportstarweb/X)

Gujarat vs Kerala Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 5 Live Streaming: रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का पहला सेमीफाइनल गुजरात और केरल के बीच पांचवें दिन का खेल आज यानी 21 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ए ग्राउंड में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात ने 154 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए. गुजरात की ओर से जयमीत पटेल 161 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद हैं. जबकि प्रियांक पंचाल 148 रन, अक्षय चंद्रन 30 रन, आर्या देसाई 73 रन और मनन हिंगराजिया 33 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं केरल की ओर से जलज सक्सेना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. जबकिएमडी निधीश, नेदुमानकुझी तुलसी और आदित्य सरवटे को 1-1 विकेट मिला है. दोनों टीमों के लिए पांचवें दिन का खेल काफी अहम होगा.

यह भी पढें: Vidarbha vs Mumbai Semifinal 2 Ranji Trophy 2025 Day 5 Live Streaming: आज पांचवें दिन का खेल, मुंबई को जीत के लिए 323 रन की जरुरत; जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

गुजरात और केरल रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के पहले सेमीफाइनल के पांचवें दिन का खेल कब खेला जाएगा?

गुजरात और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का पहले सेमीफाइनल के पांचवें दिन का खेल आज यानी 21 फरवरी शुक्रवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा.

गुजरात और केरल रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 के पहले सेमीफाइनल के पांचवें दिन का खेल कहां देखें?

गुजरात और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट 2024-25 का पहले सेमीफाइनल के पांचवें दिन का खेल टीवी पर भारत में प्रसारण नहीं हो रहा है. हालांकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात: प्रियांक पांचाल, आर्या देसाई, सिद्धार्थ देसाई, मनन हिंगराजिया, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), चिंतन गाजा (कप्तान), विशाल जयसवाल, रवि बिश्नोई, अर्जन नागवासवाला, प्रियजीतसिंग जडेजा

केरल: अक्षय चंद्रन, रोहन कुन्नुम्मल, सचिन बेबी (कप्तान), जलज सक्सेना, सलमान निज़ार, वरुण नयनार, मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), आदित्य सरवटे, अहमद इमरान, एमडी निधिश, नेदुमंकुझी बासिल

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).