SRH vs DC TATA IPL 2025 Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण हुआ रद्द
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. यह मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और रद्द हो गए.
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals TATA IPL 2025 Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. यह मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और रद्द हो गए. इस मैच के रद्द होते ही दोनों टीमों जे बीच एक-एक अंक बांटे गए. जिससे दिल्ली कैपिटल एक अंक तालिका में 11 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और वह अभी भी टॉप चार से बाहर है. दिल्ली के 6 जीत, 5 हार और एक मैच बेनतीजा रहा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है. सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 7 अंक हैं. जिसमें उन्हें 7 में हार, 3 में जीत और एक मैच बेनतीजा रहा है. इसके अलावा हैदराबाद इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी है. बाकि 7 टीमें अभी रेस में बनी हुई है. दिल्ली की टीम भी प्लेऑफ में है.
यह भी पढें: Pat Cummins New Milestone: पैट कमिंस ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 7 विकेट के नुसकान पर 133 रन बनाए हैं. दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स ने 36 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए. जबकि आशुतोष शर्मा ने 26 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया.
दिल्ली ने 26 रन पर चार विकेट खो दिए. कप्तान पैट कमिंस के शुरुआती स्पेल की बदौलत ऑरेंज आर्मी को मजबूती मिली. जिसमें उन्होंने मैच की पहली गेंद पर ही करुण नायर को आउट कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. जबकि जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा को 1-1 विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

