IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 Preview: कल चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबला में भारत और पाकिस्तान की होगी भिड़त, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला 23 फरवरी(रविवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.
India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पांचवां 23 फरवरी(रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मुकाबले में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से करारी हार झेली, जिससे उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. अब पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ जीत जरूरी हो गई है, क्योंकि एक और हार से उनकी सेमीफाइनल की राह लगभग खत्म हो सकती है. यह भी पढ़ें: क्या होगा अगर पाकिस्तान से हार गई टीम इंडिया? जानिए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कैसे क्वालीफाई करेगी रोहित ब्रिगेड
दूसरी ओर, भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को छह विकेट से हराया और सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया. भारत का आखिरी ग्रुप मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड टीम से है, ऐसे में रोहित शर्मा की टीम पाकिस्तान को हराकर अपनी सेमीफाइनल की राह लगभग पक्की करना चाहेगी.
वनडे में भारत बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND vs PAK Head to Head Records): अब तक भारत और बांग्लादेश वनडे फॉर्मेट में 41 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इसमें भारत ने 32 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश सिर्फ 8 बार जीत दर्ज कर सका है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है, इससे पहले भारतीय टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है. लेकिन बांग्लादेश एक बड़ा उलटफेर करने के फ़िराक में होगी.
भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला 23 फरवरी(रविवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा. यह भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी के मैच से पहले जानें दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम संभावित इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम संभावित इलेवन: इमामुल हक़, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

