India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला रहा हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. गिल ने न केवल टीम का नेतृत्व बखूबी किया बल्कि रन बनाने के मामले में भी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. IND vs ENG पांचवें टेस्ट के दौरान गिल ने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और टेस्ट सीरीज़ में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. जब गेंदबाज़ों ने बल्ले से रच दिया इतिहास, यहां देखें टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के 5 बेस्ट नाइटवॉचमैन बल्लेबाजों की लिस्ट
शुभमन गिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन
शुभमन गिल ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में कुल 754 रन बनाए हैं. उन्होंने ये रन नौ पारियों में 83.77 के शानदार औसत से बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं. गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा, जो उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में जड़ा. इस प्रदर्शन ने न केवल उन्हें सीरीज़ का टॉप रन स्कोरर बनाया, बल्कि बतौर कप्तान भी उन्हें भारतीय टेस्ट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर ला खड़ा किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था, जिन्होंने 1978/79 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ छह मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 732 रन बनाए थे. गावस्कर ने उस सीरीज़ में चार शतक और एक अर्धशतक जड़ा था. लेकिन गिल ने अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर ही इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया मील का पत्थर स्थापित किया.
विराट कोहली का दोहरी उपस्थिति
विराट कोहली भी इस ऐतिहासिक लिस्ट में शामिल हैं, और वो इकलौते भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने दो अलग-अलग टेस्ट सीरीज़ में 600 से अधिक रन बनाए हैं. 2016/17 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ में कोहली ने 655 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. इसके बाद 2017/18 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ में उन्होंने 610 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था. वहीं 2018 में इंग्लैंड दौरे पर कोहली ने फिर से शानदार प्रदर्शन किया और 593 रन बनाए जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे.
टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
| नाम | मैच | रन | शतक | अर्धशतक | विरोधी टीम | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|
| शुभमन गिल | 5 | 754 | 4 | - | इंग्लैंड | 2025 |
| सुनील गावस्कर | 6 | 732 | 4 | 1 | वेस्ट इंडीज | 1978/79 |
| विराट कोहली | 5 | 655 | 2 | 2 | इंग्लैंड | 2016/17 |
| विराट कोहली | 3 | 610 | 3 | 1 | श्रीलंका | 2017/18 |
| विराट कोहली | 5 | 593 | 2 | 3 | इंग्लैंड | 2018 |
शुभमन गिल का यह प्रदर्शन भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सुनहरे अध्याय में दर्ज हो गया है. बतौर कप्तान गिल ने अपने पहले ही टेस्ट कार्यकाल में यह साबित कर दिया है कि वे केवल रणनीतिक रूप से ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी टीम को नेतृत्व दे सकते हैं.













QuickLY