ZIM vs AFG 2nd Test 2025 Day 3 Live Streaming: ज़िम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन काफी महत्वपूर्ण, यहां जानें कब कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैचों का भारत में टेलीविज़न प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है. क्रिकेट प्रशंसक इन प्लेटफॉर्म्स पर जाकर दूसरे मैच का लाइव एक्शन और अपडेट्स आसानी से देख सकते हैं.

ज़िम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Live Telecast: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा मैच 02 जनवरी(गुरुवार) से बुलावायो(Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब(Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान पर बढ़त बना ली है. दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 46 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं और वह अब भी जिम्बाब्वे के स्कोर से 40 रन पीछे है. यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जिम्बाब्वे का दबदबा, बैकफुट पर अफगानिस्तान टीम, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

अफगानिस्तान की पहली पारी में बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, और पूरी टीम 157 रन पर ढेर हो गई. राशिद खान ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें सिकंदर रज़ा और न्यूमैन न्यामहुरी ने 3-3 विकेट झटके.

जिम्बाब्वे ने 243 रन बनाए, जिसमें कप्तान क्रेग एर्विन की 75 रनों की महत्वपूर्ण पारी रही। राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए 4 विकेट लिए. दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने लड़खड़ाते हुए शुरुआत की, जहां अब्दुल मलिक और रियाज हसन सस्ते में आउट हुए. जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी और सिकंदर रज़ा ने अहम विकेट लिए. तीसरे दिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर वापसी की जिम्मेदारी होगी.

ज़िम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान दूसरा टेस्ट 2024 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 02 जनवरी(गुरुवार) से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 PM से खेला जा रहा है. जिसके तीसरे दिन का खेल 04 जनवरी को 01:00 PM को शुरू होगा.

ज़िम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान दूसरे टेस्ट 2024 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैचों का भारत में टेलीविज़न प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.

ज़िम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान दूसरे टेस्ट 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैचों का भारत में टेलीविज़न प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है. क्रिकेट प्रशंसक इन प्लेटफॉर्म्स पर जाकर दूसरे मैच का लाइव एक्शन और अपडेट्स आसानी से देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\