SL vs WI 1st T20I 2024 Preview: दांबुला में खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला टी20 रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20आई में दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 13 अक्टूबर(रविवार) को भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:30 PM को होगा.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team  1st T20I 2024 Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20आई में दांबुला(Dambulla) के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम(Rangiri Dambulla International Stadium) में 13 अक्टूबर(रविवार) को भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व चरिथ असलांका करेंगे. भारत के खिलाफ T20I श्रृंखला में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे 3-0 से हार गए. हालांकि, उन्होंने सनथ जयसूर्या के कोचिंग कार्यकाल में वनडे और टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंकाई टीम इस बार अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज जीतना चाहेगी. इस बीच, श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच की हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने 'विजयदशमी' के मौके पर की आतिशबाजी, 300 रन के लक्ष्य से चुके लेकिन तोड़े कई ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड

टी20 में श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड(SL vs WI Head To Head In T20I): टी20I मैचों में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड में 8-7 का मामूली अंतर है. पूर्व विश्व चैंपियन टीमें सबसे छोटे प्रारूप में 15 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें श्रीलंका ने आठ जीत दर्ज की हैं. 2021 टी20 विश्व कप के बाद से श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच कोई टी20I मैच नहीं हुआ है. दोनों के बीच एक रोमंचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैच की मुख्य खिलाड़ी(Key Players): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, अल्ज़ारी जोसेफ, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

 वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज़ पथुम निसांका बनाम वेस्टइंडीज के गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं रोवमैन पॉवेल बनाम मथीशा पथिराना के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? 
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20आई में दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 13 अक्टूबर(रविवार) को भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:30 PM को होगा.
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच का टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. जो पहले टी20 मैच का टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 टीवी चैनल पर उपलब्ध कराएगा. वही, श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी। फैनकोड पर मैच पास 25 रुपये में और तीनों मैचों के लिए टूर पास 99 रुपये में मिल सकता है। सोनी लिव पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की भी जरूरत है.
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, नुवान तुसारा, असिथा फर्नांडो
वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़, फैबियन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी
Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\