Temba Bavuma Fitness: टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए टेम्बा बावुमा, हर्शल गिब्स ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान के फिटनेस पर उठाए सवाल

Temba Bavuma Fitness: दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा को सेंचुरियन में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. बाकी मैच और सीरीज में उनके उपलब्धता पर सवालिया निशान लग गया है. पूर्व प्रोटियाज़ क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट में अप्रत्यक्ष रूप से संकेत देते हुए दक्षिण अफ्रीका के कोच से सवाल किया कि बावुमा 'स्पष्ट रूप से अनफिट और अधिक वजन वाले' हैं. उन्होंने कहा कि यह 'विडंबना' है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के कोच रॉब वाल्टर्स अतीत में प्रोटियाज ट्रेनर के रूप में काम कर चुके हैं.

ट्वीट देखें: