क्रिकेट

IND vs BAN 1st T20I 2024 Live Toss Updates: टीम इंडिया ने जीता टॉस, ग्वालियर में बांग्लादेश पहले करेगी बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया के कप्तान सुर्याकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. इस मुकाबले में मयंक यादव को डेब्यू कराया जा रहा है.

IND vs BAN 1st T20I 2024 Live Toss Updates: टीम इंडिया ने जीता टॉस, ग्वालियर में बांग्लादेश पहले करेगी बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team  Live Toss Updates: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला 06 अक्टूबर(रविवार) को ग्वालियर (Gwalior) के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम (New Madhavrao Scindia Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सुर्याकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं. इस मुकाबले में मयंक यादव, नीतीश कुमार रेड्डी को डेब्यू कराया जा रहा है. वही, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, जितेश शर्मा और रवि विश्नोई को मौका नहीं मिला हैं. वही, बांग्लादेश 2 स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज के साथ उतर रही है. यह भी पढ़ें: ग्वालियर में पहले टी20 में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

टीम इंडिया ने जीता टॉस

मयंक यादव, नीतीश कुमार रेड्डी ने किया डेब्यू

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव (सी), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

भारत और बांग्लादेश टी20आई में अब तक 14 मुकाबले में भिड़ी हैं. जिसमें से भारत ने 13 T20I मैच जीतें हैं. जिसके वजह से भारत का बांग्लादेश पर भारी बढ़त है, बांग्लादेश 14 में से मात्र 1 मैच जीते हैं, जिसमें से केवल एक परिणाम उनके विरोधियों के पक्ष में गया है. बांग्लादेश इस परिणाम में बड़ा बदलाव करना चाहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).