Sri Lanka vs New Zealand, 1st Test Day 2 Stumps Scorecard: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर बनाए 255 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 72 ओवरों में चार विकेट खोकर 255 रन बना लिए हैं. डेरिल मिशेल 41 रन और टॉम ब्लंडेल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका की ओर से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए हैं.
Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (Galle International Stadium). श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड (New Zealand) की कमान टिम साउदी ( Tim Southee) के हाथों में हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. Sri Lanka vs New Zealand 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, पहले दिन श्रीलंका ने बनाए 302 रन; यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड
The deficit reduced to 50 in Galle off the back of contributions from Latham (70), Williamson (55), Ravindra (39), Mitchell (41*), Bundell (18*) & Conway (17). Four 50+ partnerships. Catch the 1st Test in NZ on @skysportnz with scoring at https://t.co/yOYwdofZHz #SLvNZ 📷 = SLC pic.twitter.com/m7Z9oGAs9h
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) September 19, 2024
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 72 ओवरों में चार विकेट खोकर 255 रन बना लिए हैं. डेरिल मिशेल 41 रन और टॉम ब्लंडेल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका की ओर से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए हैं. धनंजय डी सिल्वा के अलावा प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस को एक-एक विकेट मिले. न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली. टॉम लैथम के अलावा केन विलियमसन ने 55 रन बनाए.
इससे पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज अच्छी नहीं रहीं और महज 32 रनों के स्कोर दो विकेट गिर गए. इसके बाद दिनेश चांडीमल और एंजेलो मैथ्यूज ने मिलकर पारी को संभाला. पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 91.5 ओवरों में 305 रन बनाकर सिमट गई.
श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कामिंदु मेंडिस के अलावा विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 50 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओ'रूर्के ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. विलियम ओ'रूर्के के अलावा अजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
स्कोरकार्ड:
श्रीलंका की पहली पारी 305/10: (दिमुथ करुणारत्ने 2 रन, पथुम निसांका 27 रन, कुसल मेंडिस 50 रन, दिनेश चांडीमल 30 रन, एंजेलो मैथ्यूज 36 रन, धनंजय डी सिल्वा 11 रन, कामिंडु मेंडिस 114 रन, रमेश मेंडिस 14 रन, प्रभात जयसूर्या 0 रन, लाहिरू कुमारा नाबाद 2 रन, असिथा फर्नांडो 0 रन).
न्यूजीलैंड गेंदबाजी: (विलियम ओ'रूर्के 55/5, अजाज पटेल अजाज पटेल/2 और ग्लेन फिलिप्स 52/2.)
न्यूजीलैंड की पहली पारी: (टॉम लैथम 70 रन, डेवोन कॉनवे 17 रन, केन विलियमसन 55 रन, रचिन रवीन्द्र नाबाद 39 रन, डेरिल मिशेल नाबाद 41 रन और टॉम ब्लंडेल नाबाद 18 रन.)
श्रीलंका गेंदबाजी: (धनंजय डी सिल्वा 31/2, प्रभात जयसूर्या 99/1, रमेश मेंडिस 69/1.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

