क्रिकेट

SL vs NZ 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से रौंदा, विल यंग ने खेली मैच जिताऊ पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से मात दी. इस जीत में न्यूजीलैंड की बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमें अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी.

SL vs NZ 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से रौंदा, विल यंग ने खेली मैच जिताऊ पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
रचिन रविन्द्र और विल यंग(Credit: X/@BLACKCAPS)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Scorecard: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला 05 जनवरी(रविवार) को वेलिंगटन(Wellington) के बेसिन रिजर्व(Basin Reserve) में खेला गया. पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से मात दी. इस जीत में न्यूजीलैंड की बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमें अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी. यह भी पढ़ें: पहले वनडे में श्रीलंका की पारी 178 रनों पर सिमटी, न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने  की घातक गेंदबाजी, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 43.4 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे अधिक 56 रन बनाए. उन्होंने 63 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से यह पारी खेली. जनिथ लियानागे ने 36 रन और वानिंदु हसरंगा ने 35 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके. जैकब डफी ने 8.4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन स्मिथ ने 8 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 26.2 ओवर में ही 180 रन बनाकर यह मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. विल यंग ने शानदार नाबाद 90 रन की पारी खेली. उन्होंने 86 गेंदों में 11 चौकों की मदद से यह पारी खेली. रचिन रविंद्र ने 36 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। मार्क चैपमैन ने भी नाबाद 29 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. श्रीलंका के लिए चामिंदु विक्रमसिंघे ने 3.2 ओवर में 28 रन देकर एकमात्र विकेट हासिल किया. वानिंदु हसरंगा और असिथा फर्नांडो को कोई सफलता नहीं मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).