Sri Lanka vs India 3rd T20I 2021 Live Streaming: श्रीलंका बनाम भारत मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

श्रीलंका बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की T20I श्रृंखला का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला आज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. आज मुकाबले में जो टीम जीत दर्ज करने में कामयाब होगी उसका सीरीज पर कब्जा होगा. टीम इंडिया ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 38 रनों से अपने नाम किया था.

शिखर धवन और दसून शानाका (Photo Credits: PTI and Twitter)

कोलंबो, 29 जुलाई: श्रीलंका बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की T20I श्रृंखला का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला आज श्रीलंका (Sri Lanka) की राजधानी कोलंबो (Colombo) स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. आज मुकाबले में जो टीम जीत दर्ज करने में कामयाब होगी उसका सीरीज पर कब्जा होगा. टीम इंडिया ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 38 रनों से अपने नाम किया था, वहीं मेजबान टीम ने दूसरे मुकाबले में वापसी करते हुए दो गेंद शेष रहते भारत को चार विकेट से शिकस्त दी. फिलहाल दोनों टीमें इस सीरीज में 1-से बराबरी पर चल रही हैं.

तीसरे T20I मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इस नेटवर्क पर हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री के साथ आपको मैच देखने को मिलेगा, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- India vs Sri Lanka 2nd T20I: श्रीलंका ने भारत को हराकर 1-1 से बराबर की सीरीज, आखिरी ओवर्स में पलटा मैच

इस मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे मैदान में आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी रात आठ बजे से किया जाएगा.

बता दें इस T20I सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई जहां सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) कर रहे हैं, वहीं विपक्षी टीम की कमान हरफनमौला खिलाड़ी दसून शानाका (Dasun Shanaka) के हाथो में हैं.

तीसरे एवं आखिरी T20I मुकाबले के लिए दोनों संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडीकल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), कुलदीप यादव, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया और वरूण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ें- Ind vs SL 2nd T20: शिखर धवन की पारी के चलते टीम इंडिया ने बनाए 132 रन, अब जीत दिलाने का दारोमदार गेंदबाजों पर

श्रीलंका: अविष्का फर्नाडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, सादीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, वनिंदु हसारंगा, चमीका करूणारत्ने, इसुरु उदाना, अकीला धनंजय और दुशमंता चमीरा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में बढ़त बनाना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs South Africa: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाई हैं तबाही, कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

\