क्रिकेट

Ind vs SL 2nd T20: शिखर धवन की पारी के चलते टीम इंडिया ने बनाए 132 रन, अब जीत दिलाने का दारोमदार गेंदबाजों पर

भारत ने यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 133 रनों का लक्ष्य दिया. भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला बुधवार को खेला जाना था लेकिन मैच के दिन ही ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया.

Ind vs SL 2nd T20: शिखर धवन की पारी के चलते टीम इंडिया ने बनाए 132 रन, अब जीत दिलाने का दारोमदार गेंदबाजों पर
भारत ने पांच विकेट पर 132 रन बनाये (Photo Credits: Twitter)

कोलंबो: भारत ने यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 133 रनों का लक्ष्य दिया. भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला बुधवार को खेला जाना था लेकिन मैच के दिन ही ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया. कृणाल पंड्या के पॉजिटिव पाये जाने के बाद भारत श्रीलंका दूसरा टी20 मैच स्थगित

भारत ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए. भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से अकीला धनंजय ने दो विकेट लिए जबकि वनिंदु हसारंगा, दासुन शनाका और दुशमंता चमीरा को एक-एक विकेट मिला.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की और धवन तथा रुतराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. रुतुराज (21) हालांकि आउट हो गए और यह साझेदारी टूट गई. इसके बाद धवन और देवदत्त पडीकल ने पारी आगे बढ़ाई लेकिन धवन अपना विकेट गंवा बैठे और अर्धशतक बनाने से चूक गए.

इसके कुछ देर बाद पडीकल (29) भी तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी कमाल नहीं दिखा सके और 13 गेंदों पर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिर नीतीश राणा (9) भी अपना विकेट गंवा बैठे. भारत की पारी में भुवनेश्वर कुमार 13 और नवदीप सैनी एक रन बनाकर नाबाद रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).