Sri Lanka vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने इंग्लैंड को दिया 220 रनों का लक्ष्य, चरित असलांका और धनंजय डी सिल्वा ने खेली जुझारू पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला तगड़ा झटका लगा. इसके बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 58 रन तक लेकर गए.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 19 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कोलंबो में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

साल 2025 में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का वनडे प्रदर्शन काफ़ी संतोषजनक रहा. श्रीलंका की टीम ने साल में कुल 13 वनडे मैच खेले, जिनमें से सात में जीत दर्ज की, जबकि छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. टी20 वर्ल्ड कप नज़दीक होने के बावजूद श्रीलंका अपनी इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगा. बल्लेबाज़ी में चरित असलांका टीम के सबसे सफल बल्लेबाज़ रहे, वहीं कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाज़ी विभाग में वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज और असिथा फर्नांडो ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी.

हाल ही में दोनों टीमों का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है. दोनों टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला तगड़ा झटका लगा. इसके बाद पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 58 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 49.3 ओवरों में 219 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से कप्तान चरित असलांका ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान चरित असलांका ने 64 गेंदों पर महज एक चौका जड़ा. चरित असलांका के अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 40 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को जेमी ओवरटन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवरटन, जो रूट और आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जेमी ओवरटन, जो रूट और आदिल राशिद के अलावा लियाम डॉसन, रेहान अहमद और विल जैक्स ने एक-एक विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 220 रन बनाने हैं. इंग्लैंड की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

श्रीलंका की बल्लेबाजी: 219/10, 49.3 ओवर (पथुम निसांका 26 रन, कामिल मिशारा 5 रन, कुसल मेंडिस 26 रन, धनंजय डी सिल्वा 40 रन, चैरिथ असलंका 45 रन, जेनिथ लियानगे 12 रन, पवन रथनायके 29 रन, डुनिथ वेललेज 20 रन, प्रमोद मदुशन 7 रन, जेफरी वांडरसे नाबाद 1 रन और असिथा फर्नांडो 0 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (जेमी ओवरटन 2 विकेट, आदिल राशिद 2 विकेट, लियाम डॉसन 1 विकेट, रेहान अहमद 1 विकेट, जो रूट 2 विकेट और विल जैक्स 1 विकेट).

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें