क्रिकेट

Sri Lanka vs Australia, 1st ODI Match 2025 Full Highlights: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में श्रीलंका ने बनाई बढ़त, महेश थीक्षाना ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम AUS मैच का पूरा हाइलाइट्स

पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 55 रन के स्कोर पर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान चैरिथ असलांका और डुनिथ वेलालेज ने मिलकर पारी को संभाला.

Sri Lanka vs Australia, 1st ODI Match 2025 Full Highlights: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में श्रीलंका ने बनाई बढ़त, महेश थीक्षाना ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम AUS मैच का पूरा हाइलाइट्स
SL vs AUS (Photo: @OfficialSLC)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Video Highlights: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज यानी 12 फरवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की कमान चैरिथ असलांका (Charith Asalanka) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई स्टीव स्मिथ (Steven Smith) कर रहे हैं. Sri Lanka vs Australia, 1st ODI Match 2025 Scorecard: कोलंबो वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हराया, महेश थीक्षाना ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

यहां देखें SL बनाम AUS मैच का पूरा हाइलाइट्स:

पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चैरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 55 रन के स्कोर पर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान चैरिथ असलांका और डुनिथ वेलालेज ने मिलकर पारी को संभाला.

श्रीलंका की पूरी टीम 46 ओवरों में महज 214 रन बनाकर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से कप्तान चैरिथ असलांका ने सबसे ज्यादा 127 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान चैरिथ असलांका ने 126 गेंदों पर 14 चौके और पांच छक्के लगाए. कप्तान चैरिथ असलांका के अलावा डुनिथ वेलालेज ने 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को स्पेंसर जॉनसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से युवा तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. सीन एबॉट के अलावा स्पेंसर जॉनसन, एरोन हार्डी और नाथन एलिस ने दो-दो विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 215 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का भी आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 33.5 ओवर में महज 165 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 41 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस धुआंधार पारी के दौरान ने 38 गेंदों पर पांच चौका और एक छक्का जड़ा. एलेक्स कैरी के अलावा आरोन हार्डी ने 32 रन बटोरे.

वहीं, श्रीलंका की टीम को असिथा फर्नांडो ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. महेश थीक्षाना के अलावा असिथा फर्नांडो और डुनिथ वेलालेज ने दो-दो विकेट लिए. सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार 14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).