तय कार्यक्रम के मुताबिक ही पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंका क्रिकेट टीम
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि श्रीलंका की क्रिकेट टीम तय कार्यक्रम के मुताबिक ही पाकिस्तान का दौरा करेगी. पाकिस्तान दौरे के लिए दूसरे दर्जे की टीम चुनने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने कहा था कि वह पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति को एक बार फिर परखना चाहता है.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि श्रीलंका की क्रिकेट टीम तय कार्यक्रम के मुताबिक ही पाकिस्तान का दौरा करेगी. पाकिस्तान दौरे के लिए दूसरे दर्जे की टीम चुनने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने कहा था कि वह पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति को एक बार फिर परखना चाहता है क्योंकि श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में उनकी टीम पर आतंकी हमला हो सकता है.
पाकिस्तानी सरकार से आश्वासन मिलने के बाद श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने कहा है कि वह दौरे पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है.
श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी. इस दौरे की शुरुआत 27 सितम्बर से हो रही है.
Tags
संबंधित खबरें
ICC ODI Rankings: वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा किस पायदान पर काबिज, जानिए टॉप 5 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति
Teams With Most ICC Trophies: टीम इंडिया या ऑस्ट्रेलिया किस टीम ने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब? यहां देखें दोनों टीमों का पूरा रिकॉर्ड
ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का 'साइलेंट' मैच विनर, चैंपियन बनाने में निभाया अहम किरदार
\