South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच जोहान्सबर्ग में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (The Wanderers Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, 5th T20I Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया था जहां दक्षिण अफ्रीका ने 17.3 ओवर में 222 रनों का लक्ष्य हासिल करके वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धूल चटाई. इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल की. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और गुडाकेश मोटी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शिमरॉन हेटमायर और मार्को जेनसन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड (SA vs WI T20I Head to Head Stats)

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 28 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 14 मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक कुल 27 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 13 रन चेज़ और 14 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं. जान लें कि यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 176 रन रहा है. यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, यहां जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. पिच में काफी उछाल देखने को मिलता है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज में कौन होगा टॉस का बॉस? (SA vs WI Toss Winner Prediction)

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 28 टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 18 टॉस जीते हैं जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने महज 10 बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs WI 3rd T20I Match Playing Prediction)

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

वेस्टइंडीज: एविन लुईस, ब्रैंडन किंग (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.