क्रिकेट

South Africa Announce WTC Final Squad: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भी किया टीम का ऐलान, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरेगी; देखें पूरा स्क्वॉड

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया हैं. टेम्बा बावुमा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की भी वापसी हो रही है, जो चोट के कारण घरेलू समर में नहीं खेल पाए थे.

South Africa Announce WTC Final Squad: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भी किया टीम का ऐलान, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरेगी; देखें पूरा स्क्वॉड
दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, WTC Final 2025: 11 से 15 जून तक खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (World Test Championship 2025) के फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया हैं. डब्लूटीसी का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lords Cricket Ground) में खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया हैं. टेम्बा बावुमा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की भी वापसी हो रही है, जो चोट के कारण घरेलू समर में नहीं खेल पाए थे. एनगिडी कैगिसो रबाडा, मार्को जानसन, डेन पैटर्सन और कॉर्बिन बॉश की तेज गेंदबाजी लाइनअप में शामिल हो गए हैं. केशव महाराज सेनुरान मुथुसामी के साथ स्पिन विभाग संभालेंगे.

दक्षिण अफ्रीका की डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम: बावुमा (कप्तान), डी ज़ोरज़ी, मार्कराम, मुल्डर, जानसन, रबाडा, महाराज, एनगिडी, बॉश, वेरिन्ने, बेडिंगहैम, स्टब्स, रिकेलटन, मुथुसामी और पैटर्सन.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भी किया टीम का ऐलान:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).