क्रिकेट

Puri: पुरी के समुद्र में पलटी सौरव गांगुली के भाई-भाभी की स्पीडबोट, लाइफगार्ड्स ने बचाई जान; VIDEO

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी भाभी अर्पिता गांगुली पुरी के समंदर में डूबने से बाल-बाल बच गए.

Puri: पुरी के समुद्र में पलटी सौरव गांगुली के भाई-भाभी की स्पीडबोट, लाइफगार्ड्स ने बचाई जान; VIDEO
Photo- PTI

Sourav Ganguly Family Puri Accident: बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी भाभी अर्पिता गांगुली पुरी के समंदर में डूबने से बाल-बाल बच गए. हादसे के वक्त बोट पर कुल चार पर्यटक सवार थे. बताया जा रहा है कि बोट की क्षमता 10 लोगों की थी, लेकिन उसमें सिर्फ 4 लोग सवार थे. इसी वजह से बोट का संतुलन बिगड़ गया और ऊंची लहर आने पर वह पलट गई. गनीमत ये रही कि समय रहते प्राइवेट लाइफगार्ड्स ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

ये घटना शनिवार को हुई, लेकिन इसकी जानकारी तुरंत सामने नहीं आई. बाद में जब सोशल मीडिया पर किसी ने ये जानकारी शेयर की, तब गांगुली के परिवार को इसका पता चला और मामला लोगों की नजर में आया.

ये भी पढें: Google Googlies: कौन सा अधिक ठंडा है, माइनस 40°C या माइनस 40°F? सौरव गांगुली ने अनिल कुंबले का किया भेजा फ्राई; VIDEO

पुरी के समुद्र में पलटी सौरव गांगुली के भाई-भाभी की स्पीडबोट

गांगुली की भाभी सदमें में

गांगुली की भाभी अर्पिता गांगुली ने बताया कि, समंदर बहुत ही उफान पर था. हम शुरू से ही बोट में बैठने को लेकर हिचकिचा रहे थे, लेकिन बोट वालों ने हमें मना लिया ताकि उन्हें पैसे मिल सकें. जैसे ही हम अंदर गए, एक बड़ी लहर आई और बोट उलट गई. हम सब समंदर में बहने लगे.

''शुक्र है कि वहां मौजूद प्राइवेट लाइफगार्ड्स ने तुरंत एक्शन लिया और मुझे बाहर खींच लाए. मैं अब भी सदमे में हूं.''

 

सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बोट ऑपरेटर सिर्फ पैसे के लिए पर्यटकों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं? और क्या प्रशासन इन गतिविधियों पर नजर रख रहा है?

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).