Sourav Ganguly Biopic: जल्द बनेगी सौरव गांगुली पर बायोपिक, ये अभिनेता निभाएंगे बंगाल टाइगर का किरदार; जानें कब शुरू होगी शूटिंग
Sourav Ganguly Biopic: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर फिल्म बनना तय हो गया है. उनकी बायोपिक में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर लीड रोल निभाएंगे. सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली हैं.
मुंबई: पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) पर फिल्म बनाने की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं. अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सौरव गांगुली की बायोपिक (Biopic) बनना तय हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक की स्क्रिप्ट को इजाजत दे दी है और अब जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.
इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणबीर कपूर निभाने जा रहे हैं. उनके अलावा अन्य क्रिकेटर्स के किरदार कौन निभाएगा, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कहा जा रहा है कि फिल्म में एमएस धोनी का किरदार भी नजर आएगा. Women's T20 WC 2023 IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया में किसका पड़ला भारी? यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया को दिया आक्रामक अंदाज
बता दें कि टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में सौरव गांगुली की गिनती होती हैं. टीम इंडिया को आक्रामक अंदाज देने का श्रेय उन्हें ही जाता है. सौरव गांगुली ने हमेशा युवाओं को टीम में मौका दिया. वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह और इरफान पठान जैसे खिलाड़ी उन्हीं की खोज रहे हैं. उस दौर में सौरव गांगुली अपनी आक्रमकता के लिए पहचाने जाते थे.
बंगाल टाइगर के नाम दर्ज हैं 18000+ रन
सौरव गांगुली बतौर कप्तान तो बेहद सफल रहे ही थे, इसके साथ ही बतौर बल्लेबाज भी वह बेहद कामयाब रहे हैं. अपने करियर में सौरव गांगुली ने 18 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. सौरव गांगुली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 शतक और 107 अर्धशतक दर्ज हैं. टेस्ट और वनडे दोनों फॉरमेट में सौरव गांगुली का बल्लेबाजी औसत 41 से ज्यादा का रहा है. अपने करियर में सौरव गांगुली ने 132 विकेट भी हासिल किेए हैं.
कमबैक किंग थे गांगुली
सौरव गांगुली को उनके बार-बार कमबैक के लिए भी जाना जाता है. दरअसल, करियर के आखिरी दौर में सौरव गांगुली कई बार आउट ऑफ फॉर्म होने की वजह से टीम से बाहर किए गए लेकिन हर बार सौरव गांगुली ने शानदार अंदाज में वापसी की थीं. आईपीएल में भी सौरव गांगुली ने इसी तरह कुछ मौकों पर वापसी की थी. उस दौर में सौरव गांगुली को कमबैक किंग का नाम भी दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

