Shubman Gill New Record: शुभमन गिल ने IPL में रचा इतिहास, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के साथ एलीट लिस्ट में हुए शामिल
गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने 26 साल की उम्र से पहले एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरे कप्तान बनकर आईपीएल रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच के दौरान गिल की 46 गेंदों में 43 रनों की पारी ने गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर नाटकीय जीत हासिल करने में मदद की.
Shubman Gill New Record: गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने 26 साल की उम्र से पहले एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरे कप्तान बनकर आईपीएल रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच के दौरान गिल की 46 गेंदों में 43 रनों की पारी ने गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर नाटकीय जीत हासिल करने में मदद की. गिल को उनके शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा उन्होंने ने इस मैच में तीन अहम कैच भी पकड़े. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम इस मैच में जीत करने के साथ 16 अंक हासिल किये और तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. इस बीच शुभमन गिल ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया.
गिल ने 500+ आईपीएल रन बनाकर एलीट कप्तानी क्लब में प्रवेश किया
दरअसल, महज 25 साल की उम्र में शुभमन गिल ने अब विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के साथ एक सीजन में 500+ रन बनाने वाले तीसरे युवा आईपीएल कप्तान बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली ने 2013 में हासिल की थी. जब उन्होंने आरसीबी की अगुआई की थी और 24 साल की उम्र में 16 मैचों में 634 रन बनाए थे. 2020 में श्रेयस अय्यर जो उस समय 25 वर्ष के थे. उन्होंने ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 17 मैचों में 519 रन बनाकर बेंचमार्क की बराबरी की और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
24 वर्ष 186 दिन – विराट कोहली (2013)
25 वर्ष 241 दिन – शुभमन गिल (2025)*
25 वर्ष 340 दिन – श्रेयस अय्यर (2020)
26 वर्ष 198 दिन – विराट कोहली (2015)
27 वर्ष 91 दिन – रुतुराज गायकवाड़ (2024)
27 वर्ष 184 दिन – विराट कोहली (2016)
27 वर्ष 218 दिन – केन विलियमसन (2018)
आईपीएल 2025 में शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल का 2025 का आईपीएल अभियान शानदार रहा है, इस स्टार बल्लेबाज ने 11 मैचों में 50.80 की शानदार औसत और 152 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं. उनके टैली में पांच अर्धशतक शामिल हैं, जिससे वह मौजूदा सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

