क्रिकेट

Saudi Arabia vs Malaysia Final T20 2025 Live Streaming: आज सऊदी अरब और मलेशिया के बीच फाइनल मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 का फाइनल मैच आज सऊदी अरब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम मलेशिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के बयूमास ओवल (Bayuemas Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा.

Saudi Arabia vs Malaysia Final T20 2025 Live Streaming: आज सऊदी अरब और मलेशिया के बीच फाइनल मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
Saudi Arabia (Photo: X/@MalaysiaCricket)

Saudi Arabia National Cricket Team vs Malaysia National Cricket Team Final T20 2025 Live Streaming: मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 का फाइनल मैच आज सऊदी अरब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम मलेशिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के बयूमास ओवल (Bayuemas Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा. सऊदी अरब ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 6 मैच में खेले. जिसमें 5 में जीत और एक में हार का सामना किया. इसके अलावा अंक तालिका में पहले स्थान रही. ऐसे में आज वे फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी. दूसरी ओर, मलेशिया ने 6 मैच खेले. जिसमें ने 4 में जीत, एक में हार मिली है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा. हालांकि आज मलेशिया हर हाल में जीतना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: Most Runs & Wickets In IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन का कब्ज़ा बरकरार, जोश हेज़लवुड के पास पर्पल कैप, यहां देखें टॉप-5 स्कोरर बल्लेबाजों और विकेट टेकर गेंदबाजों की लिस्ट

मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में सऊदी अरब और मलेशिया के बीच फाइनल टी20 कब और कहां खेला जाएगा?

मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में सऊदी अरब और मलेशिया के बीच फाइनल टी20 आज यानी 2 मई को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा.

मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में सऊदी अरब और मलेशिया के बीच फाइनल टी20 कहां से देखें?

मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में सऊदी अरब और मलेशिया के बीच फाइनल टी20 का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. हालांकि भारत में टीवी पर इसके लाइव प्रसारण के बारे में कोई जानकारी है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

सऊदी अरब टीम: अब्दुल वहीद गफ्फार, फैसल खान, फैजान ताहिर, रेयान खान, हिशाम शेख, उस्मान खालिद, वाजी उल हसन, अब्दुल मनान अली, नवाजिश अख्तर, गय्यूर अहमद, इम्तियाज खान, इश्तियाक अहमद, इश्तियाक अहमद, उस्मान नजीब, ज़ैन उल आबिदीन

मलेशिया टीम: सैयद अजीज मुबारक, वीरनदीप सिंह, विजय उन्नी, शरविन मुनियांडी, ऐनूल हाफिज, रिजवान हैदर, जुबैदी जुल्किफले, पवनदीप सिंह, अहमद अकील, मुहम्मद सियाहादत, जुबैदी जुल्किफले, अहमद फैज, असलम खान मलिक, अमीर खान मलिक, मुहम्मद वाफिक

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 06:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).