Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वार्नर पार्क में वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
वेस्टइंडीज ने अपने 20 स्क्वाड में युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू और जेडिया ब्लेड्स को पहली बार शामिल किया है. 18 वर्षीय एंड्रयू एक उम्दा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि ब्लेड्स बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका तब लगा जब मैट शॉर्ट साइड स्ट्रेन और स्पेंसर जॉनसन के पीठ दर्द के कारण के कारण सीरीज से बाहर हो गए. जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क की टीम में वापसी हुई है.
West Indies National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 26 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वासपी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाइ होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के हाथों में हैं. दोनों टीमों के एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: West Indies vs Australia, 3rd T20I Match 2025 Toss Winner Prediction: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
वेस्टइंडीज ने अपने 20 स्क्वाड में युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू और जेडिया ब्लेड्स को पहली बार शामिल किया है. 18 वर्षीय एंड्रयू एक उम्दा विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि ब्लेड्स बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका तब लगा जब मैट शॉर्ट साइड स्ट्रेन और स्पेंसर जॉनसन के पीठ दर्द के कारण के कारण सीरीज से बाहर हो गए. जबकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क की टीम में वापसी हुई है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs AUS T20I Head To Head)
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी रहा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज को 11 मुकाबलों में जीत मिली हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. वेस्टइंडीज की टीम पिछले छह मैचों में केवल एक जीत हासिल कर पाई है. भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला होने वाला है. वेस्टइंडीज ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी आखिरी टी20 सीरीज 1-2 के अंतर से गंवा दी थी. घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ छह जीत और सिर्फ तीन हार दर्ज की है.
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (WI vs AUS) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्टइंडीज की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 04:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

