क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? सेंट किट्स में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ये दोनों टीमें पिछले सीजन में प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थीं. इस सीज़न में वे बेहतर टीम के साथ उतरे हैं, क्योंकि दोनों टीमों ने बड़े नए खिलाड़ियों को अनुबंधित किया है. पैट्रियट्स ने जेसन होल्डर , नसीम शाह और फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. दूसरी ओर, फाल्कन्स में बेवॉन जैकब्स , अल्लाह ग़ज़नफ़र और अन्य नए चेहरे शामिल हैं.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? सेंट किट्स में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

St Kitts and Nevis Patriots vs Antigua and Barbuda Falcons, Caribbean Premier League 2025 1st Match Satta Bazar Favourite Team: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज़ कल से होने जा रहा हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज यानी 15 अगस्त को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre, St Kitts) में भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की अगुवाई शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) कर रहे हैं. जबकि, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की कमान काइल मेयर्स (Kyle Mayers) के हाथों में हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: LS W vs TR W, The Hundred 2025 13th Match Winner Prediction: रोमांचक मुकाबले में लंदन स्पिरिट को हराकर पहली जीत दर्ज करना चाहेगी ट्रेंट रॉकेट्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस बार कुल छह दमदार टी20 टीमें एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स, बारबाडोस रॉयल्स, गुयाना अमेज़न वॉरियर्स, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, सेंट लूसिया किंग्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स 30 लीग मैचों, तीन नॉकआउट मुकाबलों और एक फ़ाइनल में आमने-सामने होंगी. यह टूर्नामेंट पावर-हिटिंग और रोमांच से भरपूर होने वाला है, जिसमें कैरेबियन क्षेत्र के दिग्गज और दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ी शामिल होंगे.

सीपीएल का यह 13वां संस्करण क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन देने का वादा करता है. वेस्टइंडीज के धुरंधर खिलाड़ी जैसे निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, शिमरॉन हेटमायर और शाई होप मैदान पर अपने दमदार शॉट्स से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. यह सीपीएल का 13वां सीज़न हैं.

ये दोनों टीमें पिछले सीजन में प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही थीं. इस सीज़न में वे बेहतर टीम के साथ उतरे हैं, क्योंकि दोनों टीमों ने बड़े नए खिलाड़ियों को अनुबंधित किया है. पैट्रियट्स ने जेसन होल्डर , नसीम शाह और फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. दूसरी ओर, फाल्कन्स में बेवॉन जैकब्स , अल्लाह ग़ज़नफ़र और अन्य नए चेहरे शामिल हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SKN vs ABF Head To Head)

कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के बीच अबतक कुल दो मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों के एक-एक मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं.

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स (SKN vs ABF) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2025 04:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).