CEAT Awards 2025: संजू सैमसन को मिला CEAT अवॉर्ड्स मेंस T20I बेस्ट बल्लेबाज का खिताब

CEAT Awards 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन(Sanju Samson) एशिया कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, संजू सैमसन को 7 अक्टूबर(मंगलवार) को आयोजित CEAT अवॉर्ड्स 2025 समारोह में पुरुष T20I बल्लेबाज ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला हैं. सैमसन ने 2024 में 13 मैचों में तीन शतकों की मदद से 436 रन बनाए थे. स्टार क्रिकेटर ने 2025 में अब तक 183 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. कुल मिलाकर, 30 वर्षीय सैमसन ने 49 T20I मैचों में 993 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 147.98 रहा है.

संजू सैमसन को मिला मेंस T20I बेस्ट बल्लेबाज का खिताब