Rohit Sharma Birthday Special: 38वें जन्मदिन पर रोहित शर्मा को सलाम! जानिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिटमैन के नाम दर्ज 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने 30 अप्रैल 2025 को अपना 38वां जन्मदिन मनाया. 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे रोहित को दुनिया भर में “हिटमैन” के नाम से जाना जाता है. वे आधुनिक क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक हैं.

Rohit Sharma(Photo credits: X/@rushiii_12)

Rohit Sharma Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ने 30 अप्रैल 2025 को अपना 38वां जन्मदिन मनाया. 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे रोहित को दुनिया भर में “हिटमैन” के नाम से जाना जाता है. वे आधुनिक क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक हैं. शुरुआत में उनका करियर कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन उनमें मौजूद अपार प्रतिभा के चलते चयनकर्ता और कप्तान हमेशा उन पर भरोसा जताते रहे. साल 2012-13 के आसपास जब उन्हें वनडे में ओपनिंग का मौका मिला, वहीं से उनका करियर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ गया. रोहित शर्मा के 37वें जन्मदिन पर जानिए IPL से ICC तक की वो सुनहरी कहानी जिसने भारत को बनाया चैंपियन

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए, 2019 विश्व कप में पांच शतक जड़े और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई. 2019 में जब उन्हें टेस्ट ओपनर बनाया गया तो उन्होंने पहले ही सीरीज़ में तीन शतक लगाए, जिनमें एक दोहरा शतक भी शामिल था. बतौर खिलाड़ी, रोहित ने अब तक चार ICC ट्रॉफी जीती हैं — 2007 और 2024 T20 वर्ल्ड कप, और 2013 व 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी। इस दौर के महान क्रिकेटरों में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है.

रोहित शर्मा के 6 बड़े रिकॉर्ड जो उन्हें बनाते हैं खास:

  1. ODI में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: नवंबर 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. 173 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के लगाए. यह आज भी वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
  2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के:

    रोहित शर्मा अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 637 छक्के जड़ चुके हैं. वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने हैं. 2024 T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया.

  3. लगातार दो ICC खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान: रोहित ने भारत को 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर यह कारनामा किया. वे MS धोनी के बाद ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं.
  4. ODI की एक पारी में सबसे ज़्यादा चौके: 264 रन की पारी में रोहित ने 33 चौके लगाए थे, जो कि किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा ODI की एक पारी में सर्वाधिक हैं. उन्होंने 186 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए.
  5. T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी: रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेले और 34.85 की औसत से 1220 रन बनाए. 2024 खिताब जीतने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से विदाई ली.
  6. T20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के: रोहित शर्मा अब तक 542 छक्के T20 फॉर्मेट में लगा चुके हैं. उन्होंने 457 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है.

कप्तानी में भी रोहित का जादू: मुंबई इंडियंस को IPL में पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कप्तान के रूप में अपनी धाक जमाई है. उन्होंने 2023 में भारत को दो ICC वनडे विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल्स तक पहुंचाया. रोहित शर्मा आज भारतीय क्रिकेट का एक चमकता सितारा हैं, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

Share Now

Tags

Champions Trophy 2025 Cricket News happy birthday Happy Birthday Rohit Sharma Happy Birthday Rohit Shrma Hindi Cricket News Hitman Rohit ICC ICC Trophy 2024 ICC ट्रॉफी 2024 India India cricket team INDIA NATIONAL CRICKET TEAM Indian cricket captain indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Mumbai Indians captain Rohit Rohit Sharma Rohit Sharma age Rohit Sharma Birthday Rohit Sharma Happy Birthday Rohit sharma records Rohit Shrma Rohit Shrma Birthday Rohit Shrma Birthday Special T20 World Cup T20 वर्ल्ड कप Team India आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट खबरें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जन्मदिन मुबारक हो जन्मदिन मुबारक हो रोहित शर्मा टीम इंडिया भारत भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट कप्तान भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित रोहित शर्मा रोहित शर्मा उम्र रोहित शर्मा जन्मदिन रोहित शर्मा जन्मदिन मुबारक हो रोहित शर्मा रिकॉर्ड्स हिटमैन रोहित हिंदी क्रिकेट न्यूज

\