क्रिकेट

Rohit  Shrma Birthday Special: रोहित शर्मा के 37वें जन्मदिन पर जानिए IPL से ICC तक की वो सुनहरी कहानी जिसने भारत को बनाया चैंपियन

2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले रोहित ने उसी साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली एमएस धोनी की टीम का हिस्सा बन दुनिया के सामने अपनी दस्तक दी थी. आज वो अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक 209 (ऑस्ट्रेलिया, 2013), 264 (श्रीलंका, 2014), और 208 (श्रीलंका, 2017) लगाए हैं.

Rohit  Shrma Birthday Special: रोहित शर्मा के 37वें जन्मदिन पर जानिए IPL से ICC तक की वो सुनहरी कहानी जिसने भारत को बनाया चैंपियन
रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

Rohit  Shrma Birthday Special: 30 अप्रैल 2025 को क्रिकेट के आधुनिक युग के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. नागपुर की गलियों से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मंचों तक अपनी चमक बिखेरने वाले इस 'हिटमैन' ने न सिर्फ अपने बल्ले से रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में जन्मे रोहित शर्मा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने वाले रोहित ने उसी साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली एमएस धोनी की टीम का हिस्सा बन दुनिया के सामने अपनी दस्तक दी थी. आज वो अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक 209 (ऑस्ट्रेलिया, 2013), 264 (श्रीलंका, 2014), और 208 (श्रीलंका, 2017) लगाए हैं.

वनडे और टी20 में रिकॉर्ड्स की झड़ी

रोहित शर्मा के नाम 10,000 से ज्यादा वनडे रन हैं, जिसमें 31 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका औसत 49 से ऊपर है. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम 5 शतक हैं. जो इस फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं.

IPL के सबसे सफल कप्तान

IPL में रोहित शर्मा का सफर 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ शुरू हुआ, लेकिन असली सुनहरी कहानी तब लिखी गई जब वह मुंबई इंडियंस से जुड़े. कप्तान बनने के बाद उन्होंने टीम को 5 बार IPL ट्रॉफी दिलाई (2013, 2015, 2017, 2019, 2020), और इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में खुद को स्थापित किया. 6868 से अधिक रन बनाने वाले रोहित IPL के टॉप रन स्कोरर्स में शामिल हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, शांत नेतृत्व और फिनिशिंग टच ने मुंबई इंडियंस को एक चैंपियन टीम में बदल दिया.

ICC टूर्नामेंट्स में ऐतिहासिक कप्तानी

2024 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को एक दशक से भी लंबे समय बाद ICC ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित ने इस साल एक और बड़ा मुकाम हासिल किया. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी। भारत की कप्तानी करते हुए उन्होंने 9 महीनों में दो ICC खिताब अपने नाम किए.

रोहित शर्मा अब ऐसे पहले कप्तान बन चुके हैं जिन्होंने चारों ICC मेजर फाइनल्स (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, ODI वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, और चैंपियंस ट्रॉफी) में टीम की अगुवाई की है. वह अब कपिल देव और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों से आगे निकलते हुए भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी कप्तानी उपलब्धियों वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. 38 की उम्र में भी रोहित शर्मा का खेल, नेतृत्व और संयम भारत को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 07:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).