SA W vs ENG W 3rd ODI 2024 Live Streaming: आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे आज यानी 11 दिसंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला (Photo: @englandcricket/@ProteasWomenCSA)

South Africa Women National Cricket Team vs England Women National Cricket Team 3rd ODI 2024 Live Streaming: साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे आज यानी 11 दिसंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया. जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया. अब तीसरे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमों के नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Annabel Sutherland Half Century: एनाबेल सदरलैंड ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर अग्रसर

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीसरा वनडे मैच आज यानी 11 दिसंबर बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीसरा वनडे मैच कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला वनडे सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. इसके अलावा मैच को फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है. ऐसे में फैंस यहां से तीसरे वनडे मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड 

इंग्लैंड महिला टीम: टैमी ब्यूमोंट, माइया बाउचियर, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, डेनिएल व्याट-हॉज, एमी जोन्स (डब्ल्यू), एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफिया डंकले, केट क्रॉस, लॉरेन फाइलर, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, फ्रेया केम्प

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता (डब्ल्यू), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, अयांदा ह्लुबी, मसाबाता क्लास, लारा गुडॉल , एनेके बॉश, मिके डी रिडर

Share Now

संबंधित खबरें

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 6 विकेट से रौदकर किया क्लीन स्वीप, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली शतकीय पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, गैबी लुईस ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 3RD ODI 2025 Toss & Live Scorecard: आयरलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, दक्षिण अफ्रीका करेगी पहले गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

SA-W vs IRE-W 1st ODI 2025 Scorecard: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को 7 विकेट से रौंदकर 1-0 से बनाई बढ़त, सुने लुस का ऑलराउंड जलवा, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

\