SA W vs ENG W 1st T20 2024 Live Streaming: आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 आज यानी 24 नवंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पूर्वी लंदन के बफ़ेलो पार्क में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप के समापन के बाद दोनों टीमों पहली आगामी श्रृंखला पहली होगी.
South Africa Women Cricket Team vs England Women National Cricket Team 1st T20 2024 Live Streaming: साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला टी20 आज यानी 24 नवंबर को खेल जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पूर्वी लंदन के बफ़ेलो पार्क में खेला जाएगा. टी20 विश्व कप के समापन के बाद दोनों टीमों पहली आगामी श्रृंखला पहली होगी. प्रोटियाज लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में उपविजेता रही और फाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा. जबकि इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज से अपना अंतिम ग्रुप स्टेज गेम हारने के बाद नॉकआउट में पहुंचने में विफल रही और दूसरा टी20 विश्व खिताब जीतने का उनका सपना टूट गया. हालांकि इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: BRH W vs SYS W 40th Match WBBL 2024 Live Streaming: आज ब्रिसबेन हीट को हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के इरादे से उतरेगी सिडनी सिक्सर्स, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त
टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट के कंधो पर होगी। इसके अलावा एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क सुने लुस और नॉनकुलुलेको म्लाबा सहित कई अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड कमान की हीथर नाइट के हाथों में है. इसके अलावा टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन सहित कई स्टार खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं.
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल खेले गए मैच - 25
दक्षिण अफ़्रीका महिला जीत - 4
इंग्लैंड की महिलाएं जीतीं - 20
कोई परिणाम नहीं - 1
साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच पहला टी20 मैच आज 24 नवंबर रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे पूर्वी लंदन के बफ़ेलो पार्क में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच पहला टी20 मैच कहां देखें?
बता दें की भारत में किसी भी टीवी चैनल पर साउथ अफ्रीका महिला बनाम इंग्लैंड महिला के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि महिला टी20 सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से पहले टी20 मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
साउथ अफ्रीका महिला टी20 टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, सुने लुस, एलिज़-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शंगासे, क्लो ट्रायॉन, फेय ट्यूनीक्लिफ.
इंग्लैंड महिला टी20 टीम: हीदर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, बेस हीथ, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, पेगे स्कोफील्ड, नेट साइवर-ब्रंट, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट- कमेरा
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

