दक्षिण अफ्रीका का वेस्टइंडीज दौरा अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने शनिवार को पुष्टि की कि कोरोना वायरस महामारी के कारण टीम का वेस्टइंडीज दौरा अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. वेस्टइंडीज दौरे पर दक्षिण अफ्रीका को 23 जुलाई से 16 अगस्त तक दो टेस्ट और पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी थी.

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने शनिवार को पुष्टि की कि कोरोना वायरस महामारी के कारण टीम का वेस्टइंडीज दौरा अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. वेस्टइंडीज दौरे पर दक्षिण अफ्रीका को 23 जुलाई से 16 अगस्त तक दो टेस्ट और पांच मैचों की टी 20 सीरीज खेलनी थी. इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका का जून में होने वाला श्रीलंका दौरा भी स्थगित कर दिया गया था.

स्मिथ ने सितंबर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संबंध में भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को यूएई की यात्रा करने के लिए सीरीज में फिट होने का कोई समय नहीं है.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पांच हजार के पार

स्मिथ ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पत्रकारों से कहा, " वेस्टइंडीज (दौरे) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. आईपीएल में फिट होने के लिए अब हम समय खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि हमारे खिलाड़ियों को सितंबर की शुरूआत से सरकार की अनुमति और यात्रा की अनुमति की आवश्यकता है."

स्मिथ ने साथ ही संकेत दिया कि कोरोनो वायरस के कारण स्थगित हुई सीरीज के कार्यक्रमों को सीएसए फिर से तय करने की कोशिश करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड