RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 12वें मुकाबले में शनिवार (4 अप्रैल) को रावलपिंडिज (RWP) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. रावलपिंडिज की टीम ने अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं और टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय रही है. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पिछला मुकाबला जीतकर शानदार वापसी की है और टीम अच्छे संतुलन में नजर आ रही है.

रावलपिंडीज़ बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rawalpindiz vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 12th Match Winner Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दूसरा हप्ता चालू है. इस बार कुछ रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (RWP vs ISU) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम रावलपिंडीज के बीच अब तक कई कोई मैच नहीं खेला गया हैं. यह पहला मौका है जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी. रावलपिंडिज की टीम इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड पिछली जीत के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 12वें मुकाबले में शनिवार (4 अप्रैल) को रावलपिंडिज (RWP) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. रावलपिंडिज की टीम ने अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं और टीम की गेंदबाजी चिंता का विषय रही है. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पिछला मुकाबला जीतकर शानदार वापसी की है और टीम अच्छे संतुलन में नजर आ रही है.

रावलपिंडिज और इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड (RWP vs ISU Head to Head T20 Record)

रावलपिंडिज (RWP) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) के बीच यह पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी टी20 मैच नहीं खेला गया है, ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड 0-0 है.

ये टीम मार सकती है बाजी (RWP vs ISU Match Winner Prediction)

इस मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. टीम ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और कप्तान शादाब खान के साथ-साथ समीर मिन्हास बेहतरीन फॉर्म में हैं. वहीं, रावलपिंडिज की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी ने टीम को निराश किया है. ऐसे में इस्लामाबाद यूनाइटेड इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है. हालांकि, टी20 क्रिकेट में कुछ भी संभव है और मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत की संभावना: 60%.

रावलपिंडिज की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RWP vs ISU 12th T20 Match Playing Prediction)

रावलपिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान एवं विकेटकीपर), यासिर खान, अब्दुल्ला फजल, कामरान गुलाम, सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कोल मैककॉन्ची, रिशाद हुसैन, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, आमिर खान.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, क्रिस ग्रीन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद.

नोट: रावलपिंडिज क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट