Melbourne Cricket Ground: जिस मैदान पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई थी धुल, उस मैदान पर अब खेले जाएंगे रग्बी मैच
एमसीजी पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच और अन्य क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय रग्बी लीग ने सोमवार को घोषणा की कि इस एतिहासिक मैदान पर नौ और 10 जून को रग्बी मैच खेले जाएंगे
एमसीजी पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच और अन्य क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय रग्बी लीग ने सोमवार को घोषणा की कि इस एतिहासिक मैदान पर नौ और 10 जून को रग्बी मैच खेले जाएंगे. एमसीजी ने पहले भी रग्बी मैचों की मेजबानी की है लेकिन ऐसा आखिरी बार 2018 में हुआ था.
राष्ट्रीय रग्बी लीग के प्रमुख एंड्रयू एब्डो ने कहा कि वह कोविड से सुरक्षित वातावरण में टूर्नामेंट का आयोजन कराने के लिये प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम आस्ट्रेलिया के सबसे खेल ब्रांड को दसवीं बार मेलबर्न ले जाने को लेकर उत्साहित हैं. ’’
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

