Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 36th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 36वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 36वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और 2 में हार झेली है. वहीं, ईशान किशन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RR vs SRH Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया था.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग, शिमरोन हेटमायर और डोनोवन फरेरा टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में हर्ष दुबे और नितीश रेड्डी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 36वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RR vs SRH 36th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RR vs SRH 36th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RR vs SRH 36th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला आज यानी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH 36th T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY