RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 45 रन तक लेकर गए.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 16th Match Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RR vs RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों ने अपने-अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है और वे इस मैच में बिना कोई मैच हारे उतरेंगी. राजस्थान ने अपने तीनों मैच जीते हैं, और उनकी सबसे ताजा जीत इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली थी. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ियों की भरमार है, जो मिलकर इस मैच को रोमांचक बनाएंगे. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मैचों में जीत मिली है. तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं. मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा टीम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Rajasthan Royals Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 45 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 201 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रजत पाटीदार ने महज 40 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. रजत पाटीदार के अलावा विराट कोहली ने 32 रन बनाए.

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम को जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा और संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए. राजस्थान रॉयल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 201/8, 20 ओवर (विराट कोहली 32 रन, फिलिप सॉल्ट 0 रन, देवदत्त पडिक्कल 14 रन, रजत पाटीदार 63 रन, क्रुणाल पांड्या 1 रन, जितेश शर्मा 5 रन, टिम डेविड 13 रन, रोमारियो शेफर्ड 22 रन, वेंकटेश अय्यर नाबाद 29 रन और भुवनेश्वर कुमार नाबाद 9 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 2 विकेट, रवि बिश्नोई 2 विकेट, बृजेश शर्मा 2 विकेट, रवींद्र जडेजा 1 विकेट और संदीप शर्मा 1 विकेट).

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें