RCB W vs UPW W WPL 2025 Fantasy11 Prediction: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स मैच में होगी काटें की टक्कर, इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वॉरियर्स(डब्ल्यूपीएल) 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान स्मृति मंधाना (RCB-W) को बनाया जा सकता है, जबकि दीप्ति शर्मा (UPW-W) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.
UP Warriorz(WPL) vs Royal Challengers Bangalore(WPL): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वारियर्स(डब्ल्यूपीएल) विमेंस प्रीमियर लीग(Women's Premier League) 2025 का नौवां मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को बेंगलुरु(Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. यूपी वॉरियर्स ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की और अब वे WPL 2025 अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं. दूसरी ओर, आरसीबी-डब्ल्यू को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था. यह दोनों टीमों के बीच WPL 2025 सीजन की पहली भिड़ंत होगी. यूपी वॉरियर्स की शुरुआत हार के साथ हुई थी. उन्होंने पहले गुजरात जायंट्स और फिर दिल्ली कैपिटल्स से अहमदाबाद लेग में हार झेली. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत ने उन्हें अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया. अगर वे यह मैच हारते हैं, तो प्लेऑफ की राह उनके लिए मुश्किल हो सकती है. महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को सात विकेट से हराया, जिसमें कप्तान मेग लैनिंग, एन्नाबेल सदरलैंड और टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को आसान जीत दिलाई. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड जीत से की थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी. एलिसे पेरी और स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, और आरसीबी-डब्ल्यू की टीम उच्च नेट रन रेट के चलते WPL 2025 अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

