RCB W vs UPW W WPL 2025 Preview: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वारियर्स(डब्ल्यूपीएल) का छठा मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.
UP Warriorz(WPL) vs Royal Challengers Bangalore(WPL): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वारियर्स(डब्ल्यूपीएल) का नौवां मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को बेंगलुरु(Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. यूपी वॉरियर्स ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की और अब वे WPL 2025 अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं. दूसरी ओर, आरसीबी-डब्ल्यू को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था. यह दोनों टीमों के बीच WPL 2025 सीजन की पहली भिड़ंत होगी. यूपी वॉरियर्स की शुरुआत हार के साथ हुई थी. उन्होंने पहले गुजरात जायंट्स और फिर दिल्ली कैपिटल्स से अहमदाबाद लेग में हार झेली. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत ने उन्हें अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया. अगर वे यह मैच हारते हैं, तो प्लेऑफ की राह उनके लिए मुश्किल हो सकती है. यह भी पढ़ें: आज आरसीबी और यूपी वारियर्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को सात विकेट से हराया, जिसमें कप्तान मेग लैनिंग, एन्नाबेल सदरलैंड और टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को आसान जीत दिलाई. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड जीत से की थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी. एलिसे पेरी और स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, और आरसीबी-डब्ल्यू की टीम उच्च नेट रन रेट के चलते WPL 2025 अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है.
डब्ल्यूपीएल में आरसीबी डब्ल्यू बनाम यूपीडब्ल्यू डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(RCB W vs UPW W Head-To-Head Record In WPL): अब तक वुमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं. इनमें से आरसीबी-डब्ल्यू ने तीन बार जीत दर्ज की है, जबकि यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक बार जीत हासिल की है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी वायट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, किम गर्थ, वी.जे. जोशिथा, रेनुका सिंह
यूपी वॉरियर्स महिला क्रिकेट टीम: वृंदा दिनेश, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, किरण नवगिरे, उमा चेतरी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, अलाना किंग, श्वेता सहरावत, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

