क्रिकेट

India's Likely Squad for England Test Series 2025: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी तय, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका; यहां देखें टीम इंडिया की संभावित स्क्वाड

बीसीसीआई(BCCI) ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ 2025 के लिए भारत के 15 खिलाड़ियों की एक संभावित सूची तैयार कर ली है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज़ हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर अटकलें ज़रूर थीं, लेकिन बोर्ड का उन पर भरोसा बरकरार है और वह इंग्लैंड दौरे पर टीम की अगुवाई करते नज़र आएंगे.

India's Likely Squad for England Test Series 2025: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी तय, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका; यहां देखें टीम इंडिया की संभावित स्क्वाड
Team India (Photo: BCCI)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team: बीसीसीआई(BCCI) ने आगामी इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ 2025 के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों की एक संभावित सूची तैयार कर ली है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज़ हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर अटकलें ज़रूर थीं, लेकिन बोर्ड का उन पर भरोसा बरकरार है और वह इंग्लैंड दौरे पर टीम की अगुवाई करते नज़र आएंगे. बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, “इंग्लैंड दौरा ऑस्ट्रेलिया जितना ही चुनौतीपूर्ण होगा, ऐसे में टीम को एक अनुभवी और मजबूत कप्तान की ज़रूरत है. इसी कारण रोहित शर्मा को कप्तान बनाए रखना तय माना जा रहा है.” फिटनेस बनेगा जसप्रीत बुमराह का दुश्मन! इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिलेगा उपकप्तानी का जिम्मा, चयनकर्ता युवा खिलाड़ी को देना चाहते हैं मौका

मध्यक्रम में करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल को मिल सकता है मौका

भारत की टेस्ट टीम में लंबे समय से नंबर 5 और 6 के स्लॉट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल को एक स्थिर विकल्प के रूप में देख रहे हैं. जहां एक ओर सरफराज़ खान को लेकर टीम मैनेजमेंट का भरोसा कम होता जा रहा है, वहीं नायर और पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं. श्रेयर अय्यर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी इस संभावित सूची में फिलहाल शामिल नहीं हैं. सूत्रों का कहना है कि “अय्यर को पिछले साल टेस्ट में लगातार खराब प्रदर्शन के चलते ड्रॉप किया गया था और अभी तक उनके चयन पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.”

साई सुदर्शन हो सकते हैं बैकअप ओपनर, कुलदीप यादव पर फिर जताएंगे भरोसा

ओपनिंग स्लॉट के लिए साई सुदर्शन को बैकअप ओपनर के तौर पर देखा जा रहा है. अगर उन्हें मुख्य टीम में जगह नहीं मिलती है, तो उन्हें इंडिया ए टीम का हिस्सा जरूर बनाया जाएगा. टेस्ट टीम में कुलदीप यादव की वापसी की संभावना भी ज़ोर पकड़ रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान आर अश्विन के बीच में रिटायर होने के बाद टीम में एक आक्रामक स्पिन विकल्प की ज़रूरत महसूस की जा रही है. ऐसे में कुलदीप को विदेशी दौरे पर एक बार फिर आज़माया जा सकता है.

तेज गेंदबाज़ी आक्रमण में बुमराह-शमी तय, सिराज की फॉर्म चिंता का विषय

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा होंगे, यह लगभग तय है। हालांकि, मोहम्मद सिराज की हालिया अस्थिर फॉर्म को लेकर चयनकर्ता चिंतित हैं और उनके चयन पर अंतिम फैसला प्रदर्शन के आधार पर होगा.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की संभावित टेस्ट स्क्वाड के लिए  15 सदस्यीय सूची: रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, केएल राहुल, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज/ आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार/ हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन या ध्रुव जुरेल

कप्तान: रोहित शर्मा

उप-कप्तान: (अभी तय नहीं)

इस दौरे को लेकर बीसीसीआई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है. एक मज़बूत और संतुलित टीम का गठन किया जा रहा है जिसमें अनुभव और युवा जोश दोनों का संतुलन होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड में जीत की कोशिश करेगी और कई नए चेहरों को भी टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).