Jasprit Bumrah Injury: फिटनेस बनेगा जसप्रीत बुमराह का दुश्मन! इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिलेगा उपकप्तानी का जिम्मा, चयनकर्ता युवा खिलाड़ी को देना चाहते हैं मौका
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंग्लैंड दौरे के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोई नेतृत्व भूमिका सौंपने के मूड में नहीं है. 20 जून से शुरू होने वाले इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दौरान बुमराह सभी मुकाबलों में नहीं खेलेंगे, ऐसे में बोर्ड ऐसा उपकप्तान चाहता है जो हर टेस्ट मैच में मैदान पर मौजूद रहे
Jasprit Bumrah Injury: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंग्लैंड दौरे के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोई नेतृत्व भूमिका सौंपने के मूड में नहीं है. 20 जून से शुरू होने वाले इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दौरान बुमराह सभी मुकाबलों में नहीं खेलेंगे, ऐसे में बोर्ड ऐसा उपकप्तान चाहता है जो हर टेस्ट मैच में मैदान पर मौजूद रहे. बीसीसीआई की नजर भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को उपकप्तानी देने पर है. अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति इस बार युवा नेतृत्व को तरजीह देना चाहती है. रविंद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी 30 की उम्र पार कर चुके हैं, इसलिए बोर्ड की नजर शुभमन गिल और ऋषभ पंत पर है। गिल वर्तमान में आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं जबकि पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं और चोट से वापसी कर रहे हैं.
बुमराह को लेकर क्या है योजना?
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह को बार-बार चोट लगने के इतिहास को देखते हुए बोर्ड और टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क है. जनवरी 2025 में सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ में चोट लगने के बाद वह लगभग तीन महीने क्रिकेट से दूर रहे और आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से वापसी की. इसी चोट के चलते वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल के पहले हिस्से से बाहर रहे थे. इससे पहले 2022 में वह टी20 विश्व कप से भी बाहर हो चुके हैं और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. बुमराह को पीठ में स्ट्रेस इंजरी, पेट में खिंचाव और उंगलियों में चोट जैसी समस्याएं पहले भी रही हैं, जिस कारण वह कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके हैं.
BCCI को चाहिए पूरे सीरीज़ के लिए उपकप्तान
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने अखबार से बात करते हुए बताया, "हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो सभी पांच टेस्ट मैचों में उपलब्ध रहे और उसे उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी जाए. चूंकि बुमराह पूरे दौरे में नहीं खेलेंगे, इसलिए हम अलग-अलग मैचों में अलग-अलग उपकप्तान नियुक्त नहीं करना चाहते."
शुभमन गिल और ऋषभ पंत रेस में आगे
बीसीसीआई की नजर भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को उपकप्तानी देने पर है. अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति इस बार युवा नेतृत्व को तरजीह देना चाहती है. रविंद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी 30 की उम्र पार कर चुके हैं, इसलिए बोर्ड की नजर शुभमन गिल और ऋषभ पंत पर है. गिल वर्तमान में आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं जबकि पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं और चोट से वापसी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

