क्रिकेट

Rohit Sharma Remembers His ODI Debut: 'हमेशा आभारी रहूंगा', रोहित शर्मा ने शेयर की टीम इंडिया के हेलमेट की तस्वीर, 2007 में अपने वनडे डेब्यू को किया याद

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को हुए अपने वनडे डेब्यू को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए याद किया, उन्होंने टीम इंडिया के हेलमेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "Forever Grateful 23.06.07"। रोहित अब तक 273 वनडे में 11,168 रन, 32 शतक और 3 दोहरे शतक बना चुके हैं, हाल ही में उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जिताई है.

Rohit Sharma Remembers His ODI Debut: 'हमेशा आभारी रहूंगा', रोहित शर्मा ने शेयर की टीम इंडिया के हेलमेट की तस्वीर, 2007 में अपने वनडे डेब्यू को किया याद
Photo Credits: @Rohit Sharma-Instagram

Rohit Sharma Remembers His ODI Debut:  भारतीय वनडे टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए 23 जून 2007 को अपने वनडे डेब्यू को याद किया, उन्होंने टीम इंडिया के हेलमेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए उस पर लिखा – "Forever Grateful 23.06.07". यही वह दिन था जब रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कदम रखा था, जो आगे चलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे शानदार करियर में से एक साबित हुआ. रोहित शर्मा ने अपने डेब्यू के बाद से अब तक 273 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 11,168 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 32 शतक और 58 अर्धशतक दर्ज हैं. वह एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. इतना ही नहीं, बतौर कप्तान रोहित ने भारत को हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी दिलाया है. अपनी स्टोरी के जरिए उन्होंने न केवल अपने करियर की शुरुआत को याद किया, बल्कि उस यात्रा के लिए आभार भी व्यक्त किया जो उन्हें क्रिकेट की बुलंदियों तक ले गई.

रोहित शर्मा को याद आया अपना वनडे डेब्यू, जताया आभार

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).