रोहित शर्मा ने कप्तानी में मिले सफलता का श्रेय इस खिलाडी को दिया

मुंबई के इस कलात्मक बल्लेबाज ने धोनी की उन खूबियों के बारे में भी बताया जो उन्होंने अपनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सोचने के बाद ही कुछ प्रतिक्रिया देता हूं.

रोहित शर्मा (Photo Credit: twitter)

दूबई: महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला एशिया कप में नहीं चला लेकिन श्रृंखला में नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा को इस बात का फख्र है कि उन्होंने पूर्व कप्तान से दबाव की स्थिति में शांत रहने की कला सीख ली है. कोच रवि शास्त्री ने भी नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में धोनी तरह शांत रहने वाले रोहित की तारीफ की जिनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप का सातवां खिताब जीता. रोहित ने कहा, ‘‘ मैंने उन्हें इतने वर्षों से कप्तानी करते देखा है, वह कभी भी परेशान नहीं होते है.फैसला लेने में थोड़ा समय लेते हैं. ये ऐसी चीजे हैं जो मुझ में भी हैं.’’

मुंबई के इस कलात्मक बल्लेबाज ने धोनी की उन खूबियों के बारे में भी बताया जो उन्होंने अपनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सोचने के बाद ही कुछ प्रतिक्रिया देता हूं.

यह भी पढ़े: एशिया कप जितने के बाद रोहित शर्मा का भावुक बयान, यह खिताब कड़ी मेहनत का फल है

हां, 50 ओवर के खेल में आपको समय मिल जाता है, आपके पास कुछ भी करने का समय होता है. मैंने उन्हें देखकर यह सीखा है. मैं उनकी कप्तानी में लंबे समय तक खेला हूं. जब भी जरूरत होती है वह सुझाव देने के लिए तैयार रहते है.’’ धोनी एशिया कप में अपने बल्ले से ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके लेकिन शानदार विकेटकीपिंग और मैदान पर उनके रणनीतिक फैसले की खूब तारीफ हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Who Is Kavya Maran? अनिरुद्ध रविचंदर संग जुड़ते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल, IPL से लेकर वायरल अफवाहों तक, आखिर कौन हैं काव्या मारन

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड